April 11, 2025

देश में महंगाई बेलगाम, पेट्रोल 24 और डीजल 29 पैसे हुआ महंगा

0
petrol deisel

नमन सत्य न्यूज ब्यूरो

देश में लगातार तेल कंपनियां, जनता पर अपने रेट का चाबुक चलाती जा रही है। रोजाना पेट्रोल और डीजल के दामों में उछाल देखने को मिल रहा है। इन सबके बीच हैरानी करने वाली है बात ये भी है की जब देश में 5 राज्यों में चुनाव थे। तब उस दरमियान तेल कंपनियों ने लगभग 18 दिनों तक अपने दामों में कोई बदलाव नही किए थे। जैसे ही चुनाव खत्म हो गए उसके बाद से अब तक पेट्रोल 3.33 जबकि डीजल 3.85 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

वहीं दूसरी तरफ चुनाव खत्म होने के बाद अब रोजाना सुबह तेल के दामों में भी लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को भी देश में पेट्रोल-डीजल के दामों मे बढ़ोत्तरी हुई है। गुरुवार को पेट्रोल 24 और डीजल 29 पैसे महंगा हुआ है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 93.68 और डीजल 84.61 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा अन्य महानगरों के दामों की बात करें तो ,

मुंबई

पेट्रोल – 99.94

डीजल – 91.87

कोलकाता

पेट्रोल – 93.72

डीजल – 87.46

चेन्नई

पेट्रोल – 95.28

डीजल – 89.39 हो चुका है।

टैक्स के चलते महंगे होते है दाम

आपको बता दें की देश में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य करों को जोड़ कर पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग दोगुने हो जाते है। केंद्र सरकार फिलहाल देश की जनता से पेट्रोल पर 32.90 रूपये और डीजल पर 31.80 रूपये कर वसूल रह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *