विदाई से पहले उठी दुल्हन की अर्थी, रस्मों के बीच हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत

अतुल कुमार, संवाददाता
कहते हैं कि कब किस परिवार को किसकी नजर लग जाए कोई नहीं जानता। ऐसे में इसका एक नजारा उत्तर प्रदेश के इटावा जिसे में देखने को मिला। जहां खुशियों से भरे परिवार में चंद मिनटों में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार इटावा के भरथना थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में बीते मंगलवार को रमापति के घर उनकी बड़ी बेटी सुरभि की शादी थी। उस दौरान उनके दरवाजे पर बारात पहुंची और उसके बाद धूमधाम से शादी की रस्मों को शुरू किया गया। शादी की सभी रस्में पूरी होने ही वाली थी कि उसी दरमियान दुल्हन के सीने में तेज का दर्द उठा जिसके बाद दुल्हन बेहोश हो गई। दुल्हन के बेहोश होते ही आनन-फानन में परिजनों ने दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद असमंजस में फसे दोनों पक्षों ने लड़के की शादी लड़की की छोटी बहन निशा से तय कर दी। मातम के माहौल के बीच दोनों की शादी कराई गई और उसके बाद बारात को विदा कर दिया गया। बारात के जाने के बाद मातम में डूबे परिजनों ने सुरभि का अंतिम संस्कार किया।
दुल्हन के चाचा ने बताया कि शादी के दौरान सारी रस्में पूरी कर ली गई थी लेकिन एकाएक दुल्हन बेहोश हो गई। जिसके बाद दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वही ग्राम वासियों की माने तो दुल्हन की मौत हार्ट अटैक पढ़ने के चलते हुई थी। फिलहाल खुशियों और मातम के बीच फंसे इस परिवार ने पहले तो बारात विदा किया और उसके बाद मृतिका का अंतिम संस्कार कर दिया।