July 8, 2024

Corona : 24 घंटे में 3.54 लाख लोग हुए ठीक, 3736 मरीजों ने तोड़ा दम

0

नमन सत्य न्यूज ब्यूरो

देश में कोरोना का ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा है। लोग बहुत तेज़ी से स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट रहे है। लेकिन रोजाना हो रही मौत के आंकड़े अभी भी हैरना करने वाले है। हालांकि शनिवार को पिछले कुछ दिन के मुताबिक देश में मौतों के आंकड़े में भी गिरावट हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 3736 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए अपने प्राण त्याग दिए। इस दौरान 2 लाख 40 हजार 766 नए कोरोना मरीज सामने आए। आपको बता दें की पिछले 24 घंटे के दौरान 3 लाख 54 हजार 825 लोग स्वस्थ हो चुके है।

देश में अब तक के कुल आंकड़े

देश में अगर कुल आंकड़ों की बात करें तो अब तक 2 करोड़ 65 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। जिसमें से 2 करोड़ 34 लाख मरीजों अब तक ठीक हो गए है। वही देश में अब तक कोरोना से जिंदगाई की लड़ाई लड़ते हुए 2 लाख 99 हजार मरीजों ने दम तोड़ दिया। जिसके अब अब देश में कुल 28 लाख 403 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है।

देश में राज्यों के हालात

महाराष्ट्र

पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र में 26,133 लोग संक्रमित हुए। 40,294 लोग ठीक कोरोना से जंग जीत गए। जबकि 682 लोगों ने दुनिया को अलविदा कह दिया । जिसके बाद प्रदेश में कुल अब तक राज्य में 55.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 51.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 87,300 लोगों की मौत हो गई। वहीं अब प्रदेश में 3.52 लाख मरीजों का अभी इलाज जारी है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के हालातों में लगातार पिछले कई दिनों से लगातार सुधार देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान 5,964 लोग संक्रमित हुए है । जबकि 17,540 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए। इस दौरान 218 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। अब तक राज्य में कुल 16.65 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 15.51 लाख ठीक हो चुके हैं। जबकि 18,978 मरीजों ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद प्रदेश में अब कुल 94,482 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है।

दिल्ली

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के आंकड़े के अनुसार 2,260 लोग कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। इस दौरान 6,453 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। जबकि 182 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 14.15 लाख लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.60 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,013 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल प्रदेश में अब कुल 31,308 का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *