August 25, 2024

एयर इंडिया के यात्रियों का डेटा लीक, क्रेडिट कार्ड समेत पर्सनल जानकारी चोरी

0

नमन सत्य ब्यूरो

अमेरिका में सबसे बड़ी ईंधन पाइपलाइन पर हुए एक साइबर हमले के बाद अब भारत की सरकारी एयरलाइंस एअर इंडिया के यात्रियों का डेटा लीक होने का मामला सामने आया है। इसमें करीब 45 लाख यात्रियों का डेटा चुराया गया है। साथ ही यात्रियों के क्रेडिट कार्ड की भी डिटेल चोरी हुई है। कंपनी के मुताबिक इस साइबर सिक्योरिटी हमले में यात्रियों की पर्सनल जानकारी चुराई गई है। इनमें देश और विदेश के यात्री शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि यह पूरे वैश्विक लेवल पर उसके यात्रियों के साथ हुआ है। बताया जा रहा है कि इसके डेटा सेंटर पर साइबर सिक्योरिटी का हमला हुआ था और इसी के तहत डेटा चोरी हुआ है। यह हमला फरवरी में इसी साल हुआ था। इस बात की जानाकारी खुद एअर इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर दी है।

कंपनी ने प्रभावित यात्रियों को भेजी जानकारी में कहा है कि यह डेटा चोरी 26 अगस्त 2011 और 20 फरवरी 2021 को हुआ है। इस साइबर सिक्योरिटी अटैक में नाम, जन्मतिथि, कॉन्टैक्ट डिटेल्स, पासपोर्ट डिटेल्स, टिकट की जानकारी, स्टार अलायंस और एअर इंडिया फ्रीक्वेंट फ्लायर के डेटा चोरी हुए हैं। स्टार अलायंस वैश्विक कंपनी है जिसके साथ एअर इंडिया का टाईअप है। फ्रीक्वेंट फ्लायर का मतलब वे यात्री, जो हमेशा एअर इंडिया से यात्रा करते हैं। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि क्रेडिट कार्ड का डेटा चोरी हुआ है, पर इसमें सीवीवी या सीवीसी नंबर चोरी नहीं हुए हैं।
एयर इंडिया के मुताबिक, इस घटना के सामने आने के बाद तुरंत ही डेटा सिक्योरिटी की जांच की गई । एअर इंडिया के एफएफपी प्रोग्राम का पासवर्ड भी बदला जा रहा है। कंपनी ने यात्रियों से भी यह कहा है कि वे अपने पासवर्ड को बदल दें, ताकि आगे डेटा सुरक्षित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *