गुरुवार को देश में कोरोना से 4 हजार से ज्यादा मौत, 2,56,429 नए केस

नमन सत्य ब्यूरो
देश में एक बार फिर मौतों का आंकड़ा जोर पकड़ रहा है। गुरुवार को देश में कोरोना से जूझते हुए 4,146 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस दौरान 2,56,429 नए मरीज सामने आए। इस दौरान अच्छी बात ये भी है की लोगो लगातार पिछले कुछ दिनों से भारी संख्या में स्वस्थ हो रहे हैं। गुरुवार को 3,52,364 लोग कोरोना से स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए। जिसके बाद अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ 60 लाख 27 हजार 968 हो चुका है। वही देश में अब तक 2 लाख 91 हजार 303 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिए है। देश में अगर कुल संक्रमितों मरीजों के इलाज के आंकड़ों की बात करें तो देश में कुल 30 लाख 24 हजार 949 मरीजों का इलाज जारी है। इस बीच हैरान करने वाली बात महाराष्ट्र से भी सामने है। महाराष्ट्र में लगातार मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे है।
देश में पिछले 24 घंटे में हुई राज्यों में मौत के आंकड़े
पिछले 24 घंटे के दौरान देश में अलग अलग राज्यों में कोरोना ने दम तोड़ है । इस दौरान सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है। उसके बाद दूसरे नंबर पर कर्नाटक और तीसरे पर तमिल नाडू है। मौत के आंकड़े अलग अलग राज्यों के अनुसार ये है।
महाराष्ट्र में 984, कर्नाटक 548, तमिलनाडु 397, उत्तर प्रदेश 236, दिल्ली 162, उत्तराखंड 159, बंगाल 162, हरियाणा 129, पंजाब 191, छत्तीसग़़ढ 113, राजस्थान 127, केरल 128, आंध्र प्रदेश 114 और बिहार से 98 लोग शामिल हैं।