देश के अनेकों धार्मिक स्थलों पर गरीबों की खिलाया जा रहा खाना

नमन सत्य स्पेशल डेस्क
देश में इस महामारी के दौरान कई लोग गरीब बेसहारा लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं, और हर संभव मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को देश के कई अलग-अलग धार्मिक स्थानों से लोगों की मदद करते हुए तस्वीरें सामने आई है। पहली तस्वीर देश की राजधानी दिल्ली से है। जहां दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी द्वारा गरीब बेसहारा लोगों को इस आपदा की घड़ी में भोजन सेवा उपलब्ध कराई गई। वहीं सिख गुरुद्वारा कमेटी सदस्य हरमीत सिंह कलका ने बताया कि इस आपदा की घड़ी में दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने उन लोगों के लिए लंगर शुरू किया है। जो लोग भोजन खरीदने में सक्षम नहीं है।

दूसरी तस्वीर उत्तर प्रदेश के अयोध्या से सामने आई है। जहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एवं सेवा भारती द्वारा लोगों को भोजन वितरण किया गया। इस दौरान उन सभी लोगों को भोजन दिया गया जो लोग इस महामारी के दौरान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वही राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने बताया की धरती पर आया हुआ हर व्यक्ति हमारा अपना है। ऐसे में इस आपदा की घड़ी में उसकी जिम्मेदारी भी हमारी है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए लंगर सेवा शुरू की गई है। ताकि आपदा की स्थिति में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रह सके।
जबकि तीसरी तस्वीर सिलीगुड़ी के इस्कॉन मंदिर से सामने आई है। जहां मंदिर के पंडित व कर्मचारियों द्वारा लोगों को भोजन वितरण किया गया। इस मामले में कृष्णा दास ने बताया कि इस आपदा की घड़ी में हमें उन लोगों का साथ देना है जो लोग कोरोना से संक्रमित हैं या फिर भोजन खरीदने में सक्षम नहीं है। इसके साथ ही कृष्णा दास ने बताया कि वे रोजाना लगभग 50 परिवार को भोजन उनके घर तक पहुंचा रहे हैं।