July 5, 2024

देश में कोरोना से मौत के आकड़े चिंताजनक, रिकवरी रेट में गिरावट दर्ज

0

नमन सत्य ब्यूरो

देश में कोरोनावायरस संक्रमण का कहर जारी है। लगातार मौतों के आंकड़े चिंताजनक बने हुए हैं। हालांकि फिलहाल पिछले कुछ दिनों से रिकवरी रेट में सुधार देखने को मिला है। देश में पिछले 24 घंटे के आंकड़ों की बात करें तो इस दौरान 3 लाख 26 हजार नए मामले सामने आए हैं। जबकि 3890 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए जान गवां दी हैं। इस 24 घंटे के दौरान 3,53,299 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। जिसके बाद अब तक देश में कुल कोरोना संक्रमण के आंकड़े 2,43,72,907 पहुंच चुके है। वहीं देश में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,66,207 हो गई है। देश में कोरोनावायरस संक्रमण से 2,04,32,898 ठीक होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं। फिलहाल देश में कोरोनावायरस 36,73,802 लोगों का इलाज जारी है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से संक्रमित आंकड़ों में गिरावट देखी गई है। वहीं दूसरी तरफ मौत के आंकड़े लगातार 3.50 हजार से ऊपर बने हुए हैं। जोकि केंद्र सरकार और देशवासियों के लिए चिंता का सबब है। वहीं अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो कोरोनावायरस से दिल्ली को थोड़ी ना राहत मिली है। यहां पहले के मुताबिक कम आंकड़े दर्ज किए जा रहे हैं ‌।

संक्रमण दर में आई गिरावट

पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 8,506 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 14,140 लोग डिस्चार्ज हुए और 289 लोगों की मृत्यु हो गई। फिलहाल दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल मामले 13,80,981 दर्ज किए जा चुके हैं। वही 12,88,280 लोगों को ठीक कर घर भेजा जा चुका है। इसके साथ ही राजधानी में अब तक कोरोनावायरस से 20,907 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 71,794 लोगों का इलाज जारी है।

मध्य प्रदेश के हाल बेहाल

कोरोनावायरस से मध्य प्रदेश की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। लिहाजा प्रदेश सरकार ने अब दसवीं के छात्रों के एग्जाम नहीं कराने का फैसला किया है। इस बात की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है। छात्रों को उनकी प्रतिभा के अनुसार नंबर प्रदान किए जाएंगे। ऐसे में किसी छात्र को मार्कशीट के नंबरों से ऐतराज होगा तो वह हालात सुधरने पर बैठकर एग्जाम दे सकता है। वही 12वीं की परीक्षा में पूर्ण रूप से स्थगित नहीं की गई है। फिलहाल उन्हें आगामी दिनों के लिए टाल दिया गया है। कोरोना स्थिति सुधारने पर 12वीं के छात्रों के एग्जाम की तारीख का ऐलान किया जाएगा।
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 8,087 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 11,671 लोग डिस्चार्ज हुए और 88 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। जिसके बाद प्रदेश में अब कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 7,16,708 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं अब तक कोरोनावायरस संक्रमण से ठीक होकर 6,05,423 लोगों को अपने घर भेजा जा चुका है। इसके साथ ही कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 6,841 पहुंच चुकी है। जबकि 1,04,444 मरीजों का इलाज जारी है।

कोरोना से जूझता कर्नाटक

कोरोनावायरस की मार अब कर्नाटक पर भी पड़ने लगी है। लगातार प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। वही पिछले 24 घंटे के दौरान 41,779 नए मामले सामने आए हैं। इसी बीच 35,879 लोग डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट गए। वही इलाज के दौरान 373 लोगों की मृत्यु हो गई। कर्नाटक में कोरोनावायरस संक्रमण से अब तक कुल मामले 21,30,267 दर्ज किये जा चुके हैं। जबकि 15,10,557 लोगों को अब तक ठीक करके घर भेजा जा चुका है। इसके साथ ही प्रदेश में मरने वालों की अब तक कुल संख्या 21,085 पहुंच गई हैं। वही 5,98,605 लोगों का इलाज जारी है।

देश में तेजी से बढ़ता वैक्सीनेशन

आपको बता दें कोरोना की इस दूसरी लहर के दौरान केंद्र सरकार लगातार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही हैं। इसके साथ ही सरकार लगातार राज्य सरकारों से भी अनुरोध कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को वैक्सीनेशन लगाया जाए। जिसको ध्यान में रखते हुए देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 11,03,625 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिसके बाद देश में अब तक कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,04,57,579 पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *