जरूरतमंदों के लिए फिर आगे आए गायक मीका सिंह, लोगों को पहुंचाई आर्थिक मदद

नेशनल डेस्क
कोरोना की इस महामारी में देश के तमाम लोग गरीबों की मदद के लिए आगे आए हैं। इस दौरान एक बार फिर मशहूर गायक मीका सिंह ने लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। आपको बता दें कि बुधवार देर शाम मीका अपनी साइकिल पर घूमने निकले थे। उस दौरान मीका ने देखा कि कोरोना काल में लोगों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जिसके बाद मीका सिंह ने लोगों को बुलाकर आर्थिक मदद पहुंचाई। इस बीच मीका सिंह के पास एक दिव्यांग व्यक्ति भी पहुंचा जिसने अपने भूखे होने की बात कही। मीका ने उस दिव्यांग व्यक्ति से पूछा कि उसके साथ और कितने लोग हैं जिन्हें राशन की जरूरत है। इसके बाद मीका सिंह ने उस व्यक्ति को वही रुकने को कहा, उसके थोड़ी देर बाद उस व्यक्ति को भी मदद पहुंचाई गई।
मीका सिंह इससे पहले भी कर चुके हैं मदद
आपको बता दें ऐसा पहली बार नहीं है। जब मीका सिंह ने इस कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाएं हो। अभी हाल ही में मीका सिंह ने लोगों के लिए लंगर सेवा भी शुरू की थी। ताकि देश का आम जन ना तो परेशान हो और ना ही भूखा रह सके। मीका सिंह के साथ साथ नमन सत्य न्यूज़ उन सभी तमाम लोगों को तहे दिल से धन्यवाद करता है। जो इस आपदा में देश के गरीब लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं।