October 6, 2024

डबल मास्क लगाने का सही तरीका करेगा कोरोना से सुरक्षा

0

कोरोना की दूसरी लहर से मची तबाही से बचाव के लिए कई लोग डबल मास्क का प्रयोग करने लगे हैं। एक्सपर्टस् का मानना है कि कोरोना का ये खतरनाक दौर डबल मास्क लगाने से संक्रमण रोकने में कारगर साबित हो सकता है। अब इसके साथ ही ये सवाल भी लजमीं है कि क्या आप डबल मास्क का प्रयोग सही तरह से कर रहे हैं?  अगर नहीं… तो हम आपको डबल मास्क का सही यूज बताएंगे। ताकि आप खुद को पूरी तरह से सुरक्षित कर सकें।

जब भी आप डबल मास्क लगा रहे हों, तब आप कॉटन का मास्क और सर्जिकल मास्क लें। डबल मास्क में कॉटन और सर्जिकल मास्क का पेयर ही कारगर होता है। जैसे कई लोग दो सर्जिकल मास्क लगा लेते हैं या फिर दो कॉटन मास्क लगा लेते हैं, जो कि ज्यादा कारगर तरीका नहीं है. इसके लिए अलग-अलग तरह के मास्क होना अनिवार्य है।

क्या है मास्क लगाने का सही तरीका?

डबल मास्क लगाते वक्त पहले सर्जिकल मास्क पहने, इसके लिए सबसे पहले सर्जिकल मास्क लगाएं और उसके रबर में गांठ बांध दें, इसके बाद दोनों कोनों को अंदर की तरह मोड़ें. फिर इस सर्जिकल मास्क को पहन लें और उसके ऊपर कॉटन का मास्क लगा लें. ये डबल मास्क लगाने का सबसे सुरक्षित तरीका है।

एक जैसे ना हो दोनों मास्क?

डबल मास्क में आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि दोनों मास्क एक जैसे नहीं हो। इसलिए आप दोनों सर्जिकल मास्क, दोनों कॉटन मास्क और दोनों N-95 मास्क एक साथ ना पहनें. साथ ही सर्जिकल मास्क हमेशा नीचे पहनना चाहिए। आपको बता दें सर्जिकल मास्क कॉटन के मास्क के ऊपर नहीं पहनना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *