July 8, 2024

कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 3.62 लाख नए मामले दर्ज, 4205 की मौत

0

नमन सत्य ब्यूरो

देश में कोरोना महामारी का रुप विकराल होता जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 62  हजार 406 कोरोना के मामले दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही 4,205 लोगों ने कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है। आपको बता दें बीते कुछ दिनों से देश में कोरोना के चलते हालात बेहद गंभीर होते जा रहे हैं। लगभग 2 महीने से कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। जिसके कारण चिकित्सा क्षेत्र में भी खासी चुनौतियां बढ़ रही है।  कोरोना की गंभीर स्थिति को देखते हुए ही राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में लॉकडाउन भी बढ़ाया जा रहा है। लेकिन बावजूद इसके देश में मौत के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। आपको बता दें देश में अभी तक कुल 2,54,197 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं 1,93,82,642 लोगों को इलाज से ठीक भी किया जा चुका है।

महाराष्ट्र

बुधवार को महाराष्ट्र में कोरोना मामले एक बार फिर से बढ़कर सामने आये हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 46,781 कोरोना मामले दर्ज हुए हैं। वहीं 816 लोगों की जान भी जा चुकी है।

दिल्ली

राजधानी दिल्ली में भी कोरोना मामले लगातार बढ़कर सामने आये हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 13,287 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं करीब 300 लोगों की जान भी जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में तो कोरोना अब गांव-गांव फैल रहा है। वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 916 मामले दर्ज हुए हैं और 329 लोगों की मौत हो गयी है। आपको बता दें यूपी में बीते कई दिनों से कोरोना के कारण लॉकडाउन लगाया गया था। जिसका असर भी कुछ जिलों में नजर आया है औऱ यूपी के कई जिलों में कोरोना के मामलों में गिरावट देखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *