July 8, 2024

नमन सत्य ब्यूरो

देश में बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप के देखते को उत्तर प्रदेश में 2 दिन का लॉकडाउन और बढ़ा दिया गया है। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में 29 अप्रैल को शुक्रवार शाम 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की थी। उसी दौरान 29 अप्रैल को ही नमन सत्य न्यूज ने अपनी खबर में बताया था कि मंगलवार लॉकडाउन खत्म होने से पहले ही यूपी में लॉकडाउन बढ़ा दिया जायेगा।

जिसके बाद आखिरकार सोमवार को प्रदेश सरकार ने भी इसपर पूर्ण रूप से मुहर लगा दी है। अब उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया गया है। यानी अब उत्तर प्रदेश में गुरुवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा। इस बीच किसी भी गैर आवश्यकता वाली वस्तुओं को रोक रहेगी। जबकि एसेंशियल कमोडिटीज को सुचारू रूप से चलाया जाएगा। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस केस की तस्वीर बेहद भयावह हो चुकी है। आपको बता दें की यूपी में 10 मई तक लॉकडाउन लगे रहने का अंदेशा है। जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

यूपी में पिछले 24 घंटे के आकड़े

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां पिछले 24 घंटे के दौरान 30857 लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 288 लोगों की कोरोनावायरस महामारी से लड़ते हुए जान चली गई। इस दौरान यहां 36650 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। वहीं अगर पिछले 3 दिन के आंकड़ों की बात करें तो आंकड़े कुछ इस हिसाब से हैं

अभी और आगे बढ़ सकता है लॉकडाउन

यूपी के हालातों को देखते हुये माना ये भी जा रहा है कि यूपी में 10 मई तक लॉकडाउन रहेगा। ऐसे में सभी गैर जरूरी वस्तुओं पर सख्त रोक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *