ओडिशा में 5 मई से 19 मई तक लगाया गया लॉकडाउन

देश के सभी प्रदेशों में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश, गुजरात, बंगाल, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान समेत अब ओडिशा सरकार ने भी कोरोना के प्रकोप से राज्य के लोगों को बचाने के लिए 14 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। यह लॉकडाउन 5 मई से 19 मई तक के लिए लगाया गया है। इसके साथ ही परिस्थितियों को देखते हुए इसे बढ़ाया भी जा सकता है।
ओडिशा में कोरोना
ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,015 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं 14 लोगों की मौत हो गयी है। आपको बता दे ओडिशा में 5,634 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इसके साथ ही राज्य में फिलहाल 4 लाख 62 हजार 622 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।3 लाख 91 हजार से ज्यादा मरीजों की रिकवरी हो चुकी है। ओडिशा में कोरोना से कुल 2,068 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने मुफ्त टीकाकरण की भी घोषणा की है। इस अभियान में सरकार 2.000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।