हरियाणा में 7 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन

नमन सत्य ब्यूरो
देश के लगभग सभी राज्य कोरोना की गिरफ्त में आ चुके हैं। हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। हरियाण में भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा खतरनाक होता जा रहा है। ऐसे में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में 7 दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। हरियाणा में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित पंचकूला, सोनीपत, रोहतक, करनाल, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद समेत 9 जिले शामिल है जिनमे लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। फिलहाल हालात बिगड़ते देख अब सरकार ने प्रदेशभर में लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है।

इमरजेसी सेवाओं में रहेगी छूट
सरकार ने आदेश दिया है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों के अंदर ही रहना है। इस बीच सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। आपको बता दें हरियाणा में कोरोना से 5 लाख के करीब लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 4 हजार 341 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिसके चलते राज्य सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की है।