October 6, 2024

कोरोना से शूटर दादी का निधन , मेरठ अस्पताल में थी भर्ती

0

देश में कोरोना का संक्रमण इस कदर फैला है कि हर कोई तीसरा व्यक्ति इसकी चपेट में है। इस दौरान कोरोना की दूसरी लहर ने देश की कई बड़ी हस्तियों को भी लील लिया। शुक्रवार को इस लिस्ट में एक नाम और बढ़ गया। शुक्रवार को कोरोना ने बागपत की रहने वाली शूटर दादी के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर को भी अपनी गोद में समा लिया। दरअसल कोरोना के चलते दादी पिछले कुछ दिनों से मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती थी।

दादी ने शूटिंग में कई मेडल किए अपने नाम

दादी के कोरोना संक्रमित होनो की खबर उनके ट्वीटर अकाउंट के द्वारा जनता को दी गई थी। जिसके बाद से उनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। इस बीच शुक्रवार को एकाएक दादी के शरीर से ऑक्सीजन लेवल कम होने लगा। जिसके चलते उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी थी। इन सबके बीच शुक्रवार को दादी ने कोरोना से लड़ते हुये अपने प्राण त्याग दिये। आपको बता दें कि दादी चंद्रो तोमर ने निशानेबाजी में कई राष्ट्रीय मेडल अपने नाम किए थे। जब उन्होंने निशानेबाजी शुरु की थी उस वक्त उनकी उम्र 60 साल के आसपास थी। जिसकी वजह से दुनियाभर में दादी का सबसे उम्रदराज निशानेबाजों में नाम शामिल थे। फिलहाल दादी की उम्र 85 वर्ष थी। इनके जीवन पर आधारित बॉलीवुड में एक मशहूर फिल्म भी बनाई जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *