April 12, 2025

कानपुर : ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान फटा सिलेंडर, 1 श्रमिक की मौत, 2 घायल

0
WhatsApp Image 2021-04-30 at 11.14.45

उत्तर प्रदेश में कानपुर से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। इस दौरान मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। ये हादसा ऑक्सीजन सिलेंडर फटने के कारण हुआ।

रिफिलिंग के दौरान हुआ हादसा

शुक्रवार सुबह हादसा दादा नगर औद्दोगिक क्षेत्र में हुआ। जानकारी के मुताबिक ऑक्सीजन प्लांट में सिलेंडर रिफिलिंग की जा रही थी। उसी दौरान अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आसपास के लोगों की मानें तो जिस सिलेंडर में रिफिलिंग किया जा रहा वे बेहद ही कमजोर था। लिहाजा यह दर्दनाक हादसा हुआ। फिलहाल दोनों घायल मजदूरों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *