कई राज्यों में टला वैक्सीनेशन का नया स्टेज, सरकार के पास पर्याप्त डोज की कमी

देश में 15 मई से 18 वर्ष से ज्यादा के लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जानी है। इसी बीच खबर है कि राजस्थान औऱ महाराष्ट्र सरकार ने फिलहाल के लिए होने वाले टीकाकरण पर रोक लगा दी है। वैक्सीनेशन पर रोक लगाने का कारण वैक्सीन की कमी को बताया जा रहा है। राजस्थान औऱ महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्य भी हैं जहां पर कोरोना वैक्सीन की कमी बताई जा रही है। हालाकि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार का कहना है कि प्रदेशों के पास अभी 1 करोड़ डोज का स्टॉक है। वहीं अतिरिक्त 80 लाख के करीब डोज तीन दिनों में राज्यों को दी जाएगी।

क्यों लिया राज्यों ने यह फैसला
राजस्थान सरकार का आरोप है कि केंद्र की ओर से उन्हें परस्पर वैक्सीन की सप्लाई नही मिल पा रही है। ऐसे में 1 मई से भी राज्य में 45 से अधिक उम्र वालों का ही टीकाकरण होगा। अभी 45 की श्रेणी के ही 1 करोड़ लोग हैं जिनको टीका नहीं लगा है।
इसके साथ ही महाराष्ट्र में सरकार की ओर से कहा गया कि भारत बायोटेक ने हर महीने 10 लाख वैक्सीन देने की बात कही है। बाद में इसे बीस लाख किया जाएगा। वहीं सीरम ने हर महीने 1 करोड़ डोज देने की बात कही है। लेकिन राज्य में लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है, यह 15 दिन भी किया जा सकता है। इसलिए वैक्सीनेशन का नया चरण शुरु करने का फैसला ऑकडाउन के अंतिम दिन किया जाएगा।