April 18, 2025

नदी में वैन गिरने से 8 लोगों की मौत, कई लोगों की तलाश जारी

0
WhatsApp Image 2021-04-23 at 12.12.03 PM

नमन सत्य ब्यूरो

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। पुल से गुजर रही एक वैन गंगा नदी में जा गिरी। गाड़ी के नदी में गिरने से गाड़ी में सवार कई लोग लापता हो गए है। जिसके बाद प्रशासन की मदद से नदी में गिरे लोगों की खोजबीन कर नदी से 8 शवों को बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि जिस समय पिकअप वैन नदी में गिरी थी उस समय वैन में 25 लोग सवार थे। ये सभी लोग एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। जैसे ही वैन दानापुर के पीपा पुल के पास पहुंची तभी पिकअप का संतुलन बिगड़ गया। जिसके चलते वैन गंगा नदी में जा गिरी। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर जुट हुये और उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल नदी से  8 शवों को बरामद कर लिया गया और बाकी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *