नाइट कर्फ्यू का सख्ती से होगा पालन, यूपी सरकार ने दिए कड़े निर्देश

देश में लगातार कोरोना महामारी के जमते कदमों को उखाड़ फेकने के लिए सरकार की ओर से कई सख्त आदेश दिए जा रहे हैं। इसी बीच यूपी सरकार ने कोरोना के मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का एलान किया था और उसके लिए कई सख्त नियम भी बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में महामारी संशोधन के जरिए जुर्माना राशि शामिल की है। इसी के साथ अब मास्क ना लगाने वालों को एक हजार रुपये का जुर्माना देना होगा औऱ सड़क पर थूकने वालों पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही सरकार की ओर से साफ किया गया है कि अगर वही गलती दोबारा की गई तो जुर्माना 10 गुना बढ़ा कर लगाया जाएगा।

साप्ताहिक लॉकडाउन भी लगाया गया
कोरोना वायरस के बढते खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन भी लगाया गया है। यह लॉकडाउन शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक रहेगा। नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक के लिए लागू किया गया है। आपको बता दें उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में लगभग 28,211 कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं और 167 लोगों ने महामारी के चलते अपनी जान गंवाई है।