July 8, 2024

देश मे लगातार कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत देश के कई बड़े राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की हालत बिगड़ती जा रही है। इसे देखते हुए राज्यों ने सख्ती बरतना शुरु कर दी है। कुछ राज्य हफ्ते भर का लॉकडाउन लगा रहे है तो कुछ वीकली लॉकडाउन के भरोसे हेै। ऐसे में आइए जानते है बड़े राज्यों में पाबंदियों के क्या हालात है

महाराष्ट्र

देश भर में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आ रहे हैं। हर रोज यहां 50 हजार से ज्यादा नए मरीज आ रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोरोना वायरस को रोकने के लिए ब्रेक द चेन अभियान शुरू किया है। इसके तहत 14 अप्रैल से एक मई तक मिनी लॉकडाउन लगाया गया है। इमरजेंसी सेवाओं की दुकानें भी सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक ही खोलने का आदेश है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। हाल यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी कोरोना संक्रमित हैं। बढ़ते कोरोना की वजह से यूपी में हर रविवार को सभी जिलों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही फैसला लिया गया है कि प्रदेश में सभी के लिए मास्क अनिवार्य किया जाए. मास्क न लगाने पर एक हजार का जुर्माना किया जाए।

दिल्ली

दिल्ली में कोरोना की स्थिति को देखते हुए वीकेंड लॉकडाउन का फैसला लिया गया था। लेकिन अब 19 अप्रैल से 26 अप्रैल तक संपूर्ण लाकडाउन लगा दिया गया। सीएम केजरीवाल ने आदेश जारी तक पूरी जानकारी दी है। दिल्ली में रोजाना 25 हजार के ऊपर केस आ रहे है। इसी वजह से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मीटिंग करने के बाद दिल्ली को बंद करने का फैसला किया है और केवल इमरजेंसी सेवाओं को छुट दी गई है।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से निपटने के लिए 20 जिलों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है। दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, बेमेतरा, बालोद, जशपुर, बलौदाबाजार, कोरिया, कोरबा, धमतरी, रायगढ़, महासमुंद, गरियाबंद, सूरजपुर, जांजगीर, सरगुजा, बिलासपुर, मुंगेली, पेंड्रा और बलरामपुर जिले में लॉकडाउन लागू हैं। सिर्फ इंमरजेंसी सेवाओं की दुकानें, पेट्रोल पंप और हॉस्पिटल खोलने के आदेश है।

मध्य प्रदेश

कोरोना के कारण मध्य प्रदेश में लगातार व्यवस्था खराब हो रही है। कोरोना से निपटने के लिए कई जिलों में लॉकडाउन है, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, राऊ, महू नगर, जबलपुर और उज्जैन कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इंदौर शहर, राऊ, महू नगर, उज्जैन में 19 अप्रैल तक लाकडाउन कर दिया गया है। वहीं जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर और सिवनी में 22 अप्रैल तक लॉकडाउन है।

राजस्थान

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच राजस्थान सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। जिसमें कहा गया है कि 19 अप्रैल सुबह 5 बजे से 3 मई की सुबह 5 बजे तक संपूर्ण प्रदेश में ‘जन अनुशासन पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। मतलब राज्य में 19 अप्रैल से 3 मई तक कुछ जरूरी रियायतों के साथ लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *