यूपी पंचायत चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, कई जिलों में बवाल की खबर

उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायात चुनाव का आज आगाज से हो चुका है। 18 जिलों में मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान बूथों पर भारी संख्या में वोटर पहुंच रहे है। लेकिन वहीं कुछ जगहों पर झड़प की खबरें भी सामने आई है, जिसमें प्रधान पद के दो पक्ष आपस में भिड़ गए और आसपास तोड़फोड़ शुरु कर दी, इसके साथ ही दूसरी घटना महोबा से सामने आई जहां पर प्रधान प्रत्याशी समेंत चार लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। वहीं गोरखपुर में एक प्रत्याशी को गोली मारने का मामला सामने आया है।

संतकबीर नगर
संतकबीर नगर का एक वीडिओ सामने आया है जिसमें वोटरों को पैसा बांटा जा रहा है। इसके साथ ही सांथा ब्लाक के हकीमराई मतदान केन्द्र पर वोटरों की लंबी कतार देखी गई।
सहारनपुर
जिले के बड़गाम क्षेत्र के जड़ौदा पाड़ा गांव में प्रधान पक्ष के दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और पथराव में कई लोग घायल हो गए। इसके साथ ही मौके पर मौजूद गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। पुलिस को घटना की सुचना दी गई, जिसके बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कानपुर
कानपुर के गांव में प्रधान पद के उम्रमीदवार दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और एक कार में तोड़फोड़ कर के दूसरी में आग लगा दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 10 लोगों को गिरफ्तार किया।
गोरखपुर
जिले के खजनी थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पूर्व प्रधान और दूसरी बार प्रधान पद के प्रत्याशी राघवेंद्र दुबे की बदमाशों ने बुधवार रात 11 बजे गोली मार कर हत्या कर दी।