July 5, 2024

दिल्ली संवाददाता

देश में कोरोना बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। रोजाना एक के बाद एक चौकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे है। वहीं कोरोना की मार अब फिर से डॉक्टरों पर भी पड़नी शुरू हो गई है। राजधानी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में 37 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिसमे लगभग 32 डॉक्टरों ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। जबकि 5 डॉक्टरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारों की मानें तो ये सभी डॉक्टर लगभग पिछले 5 दिन के अंदर कोरोना संक्रमित हुए है। बताया तो ये भी जा रहा है की ये सभी डॉक्टर कोरोना मरीजों की ड्यूटी में तैनात थे। फिलहाल इन डॉक्टरों में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए है।

अस्पतालों में बढ़ाई गई बेडो की संख्या

दिल्ली में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अस्पतालों में मरीजों के लिए बेडो की संख्या बढ़ा दी है। जीटीबी अस्पताल में पहले मरीजों के लिए 500 बेड रखें गए थे अब उन्हें बढ़ा के 1000 कर दिया गया है। वहीं लोकनायक अस्पताल में पहले 1000 बेडो की संख्या रखी गई थी अब उन्हें भी बढ़ा कर 1500 कर दिया गया है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना का आंकड़ा

दिल्ली में पिछले 24 घंटो में 7437 नए मामले आए है। जो की अब तक की सबसे ज्यादा संख्या में दर्ज की गई है। वही 24 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल दिल्ली में अब 23181 कोरोना संक्रमितो का इलाज चल रहा है। और मौतों का आंकड़ा 11200 के आस पास पहुंच चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *