April 12, 2025

प्रियंका गांधी हुई आइसोलेट, रद्द कीं चुनावी रैलियां

0
WhatsApp Image 2021-04-02 at 5.30.58 PM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर पोस्ट कर जानकारी दी है। हाल ही में वह कोरोना संक्रमण के संपर्क में आई है। जिसके कारण डॉक्टरों की सलाह पर वह खुद का आईसोलेट कर रही हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।

कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने पर प्रियंका का असम दौरा रद्द

पति के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद प्रियंका गांधी ने खुद को आईसोलेट कर लिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन डॉक्टरों के कहने पर उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया है। इसी वजह से उनकी सभी चुनाव रैलियां रद्द कर दी गई है। प्रियंका गांधी ने अपने ट्टीट में लिखा,

हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ। मै कांग्रेस के जीत की प्रार्थना करती हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *