July 5, 2024

अजय देवगन की “आरआरआर” का पहला लुक जारी, फैंस ने जमकर की तारीफ

0

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन हमेशा ही अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं और हर बार अपने फैंस को अलग-अलग लुक से इम्प्रेस करते हैं। शुक्रवार को अपने जन्मदिन के खास मौके पर अजय ने अपनी आने वाली फिल्म “RRR”  का फर्स्ट लुक जारी करते हुए अपने फैंस को जबरदस्त सरप्राइस दिया है।

फैंस को पसंद आया अजय का “RRR” में पहला लुक

फिल्म में अजय देवगन का लुक बेहद शानदार दिखाई दे रहा है। अजय के फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयों के साथ-साथ आने वाली फिल्म की सफलता के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। बता दें फिल्म का लुक मोशन पिक्चर की मदद से जारी किया गया है।

फिल्म को दुनिया भर में किया जाएगा रिलीज

फिल्म “RRR”को कई भारतीय भाषाओं  (तमिल, तेलगू, हिंदी, कन्नड़, मलयालम) में रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही फिल्म को दुनियाभर में रिलाज करने की तैयारी चल रही है। बता दें यह फिल्म 2021 में दशहरा के मौके पर रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *