July 8, 2024

दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों को फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने की उम्मीद

0

दिल्ली संवाददाता

जैसे-जैसे जनवरी का महीना बढ़ता जा रहा है, वैसे ही वैसे ही शीतलहर और कोहरा भी आम जनजीवन पर अपना कहर ढा रहा है। जिसका सीधा असर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत अनेकों राज्यों में देखने को मिल रहा है। हर कोई अपने अपने तरीके से ठंड से बचने की कोशिश कर रहा है। वहीं अगर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तरी भारत को अगले 2 दिन तक ठंड से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

इस वजह से बढ़ेगी दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों में ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार श्रीनगर में लगातार बर्फबारी होने के चलते पारा माइनस 8 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। जिसके चलते डल झील पूरी तरह से जम गई है। इसलिए माना यह जा रहा है की उत्तर भारत की हवाओं में अगले दो-तीन दिन तक ठंड बरकरार रहेगी।

शुक्रवार सुबह राजधानी दिल्ली समेत इन राज्यों में दर्ज किया गया घना कोहरा

वैज्ञानिकों ने बताया कि शुक्रवार सुबह राजधानी दिल्ली पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और असम में सुबह 5 बजे घना कोहरा दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अभी इन राज्यो में और भी ठंड दर्ज की जा सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ठंड में भूल से ना करें यह काम वरना हो जाएंगे परेशान

राजधानी दिल्ली समेत अन्य राज्यों में मौसम के तापमान की गिरावट को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने आम आदमी को सलाह दी है कि वह अपने आप को गर्म कपड़ों सुरक्षित रखें। घर से बाहर निकलते वक्त लापरवाही बिल्कुल भी ना बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *